Begin typing your search...

'पूरी कोशिश करूंगा कि सही तरह इसे निभा सकूं', हनुमान के रोल को लेकर सनी देओल ने और क्या कहा

सनी ने कहा कि हनुमान जी के कैरेक्टर को निभाना आसान नहीं है लेकिन मजा बहुत आएगा. वो नटखट हैं, इनोसेंट हैं, ताकतवर हैं, हम सबके प्यारे हैं और राम जी के भक्त हैं. सनी ने बाद में सबका आशीर्वाद भी मांगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी सीता और रवि दूबे लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं.

पूरी कोशिश करूंगा कि सही तरह इसे निभा सकूं, हनुमान के रोल को लेकर सनी देओल ने और क्या कहा
X
( Image Source:  @loveofcinemasf8 )

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में फिल्म रामायण के ट्रेलर की ग्रैंड स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. इस अवसर पर फिल्म से जुड़ी कास्ट मौजूद थी. फिल्म में हनुमान का किरदार सनी देओल कर रहे हैं. इवेंट में सनी ने कहा, ''रामायण हम हिंदुस्तानियों के लिए सबसे बड़ी चीज है. मैं वाहेगुरु जी का शुक्रिया करता हूं कि मुझे मौका मिला हनुमान जी के किरदार को निभाने का. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं सही तरह इसे निभा सकूं क्योंकि हनुमान जी के कैरेक्टर को निभाना आसान नहीं है लेकिन मजा बहुत आएगा. वो नटखट हैं, इनोसेंट हैं, ताकतवर हैं, हम सबके प्यारे हैं और राम जी के भक्त हैं.'' सनी ने बाद में सबका आशीर्वाद भी मांगा.

फिल्म में राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने इस इवेंट में काले रंग का बंद गले वाला सूट पहना हुआ था जिसमें वो खूब जच रहे थे. उन्होंने काला चश्मा भी पहना हुआ था क्योंकि उनकी आंखों में इंफेक्शन हुआ था. इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी.

इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दूबे, हनुमान का रोल प्ले कर रह सनी देओल, रकुलप्रीत सिंह, कुणाल कपूर शामिल हुए. फिल्म 2026 दीवाली पर रिलाज हो सकती है.

फिल्म में सीता का रोल कर रही साई पल्लवी ने कहा कि उन्हें यह रोल दिया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है. वह इस रोल को करने के लिए मेडिटेट करती थी. उन्होंने बताया कि इसे निभाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की. यह कुछ ऐसा नहीं था जिसे कागज का टुकड़े पर लिख दिया और एक्ट कर दिया. ये अलग रोल था. उन्होंने बताया कि वो सकारात्मक विचार रखती थी और यह आसान नहीं था क्योंकि जो आप करोगे वो दूसरों के लिए दुनिया के लिए इतिहास होगा. मैंने हमेशा कोशिश की मैं अपना बेस्ट दूं.

उन्होंने बताया कि इसे निभाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की. यह कुछ ऐसा नहीं था जिसे कागज का टुकड़े पर लिख दिया और एक्ट कर दिया. ये अलग रोल था. उन्होंने बताया कि वो सकारात्मक विचार रखती थी और यह आसान नहीं था क्योंकि जो आप करोगे वो दूसरों के लिए दुनिया के लिए इतिहास होगा. मैंने हमेशा कोशिश की मैं अपना बेस्ट दूं.

रवि दूबे जो फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने इस अवसर पर कहा कि न जाने ये कैसे हो गया कि इतने बड़े नामों में मैं यहां खड़ा हूं. मेरे मां-पापा आ हुए हैं यहां पर. शायद उनके अच्छे कर्म हैं, मेरे पूर्वजों के अच्छे कर्म हैं जो कि मेरा महा सौभाग्य बन गए. मैं इस राम कथा में लक्ष्मण का किरदार कर रहा हूं. बहुत धन्यवाद. मैं हाथ जोड़कर जिंदगी भर आप लोगों का ऋणी रहूंगा.'

bollywood moviesbollywood
अगला लेख