Begin typing your search...

Cocktail 2 के लिए शाहिद कपूर ने कितनी ली फीस, कृति-रश्मिका नहीं हैं आसपास; जानें ट्रेलर रिलीज डेट, कास्ट और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल

'कॉकटेल 2' साल 2026 की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म नई कहानी और नए किरदारों के साथ प्यार, दोस्ती और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाएगी.

Cocktail 2 Fees
X
Cocktail 2 Fees
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 31 May 2026 8:36 AM

बॉलीवुड के दर्शक साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. इनमें सबसे ऊपर है फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों पर आधारित है. फिल्म की कहानी कुणाल, एली और दीया के इर्द-गिर्द घूमती है. इन तीनों के जीवन प्यार और दोस्ती से गहराई से जुड़े हुए हैं. मूल फिल्म ‘कॉकटेल’ (2012) की तरह इसमें भी रंग-बिरंगा माहौल, खूबसूरत जगहें, संगीत और भावनाओं का खूबसूरत मिश्रण है. लेकिन यह न तो मूल फिल्म का सीक्वल है और न ही रीमेक. यह एक नई फ्रेंचाइजी है जिसमें पूरी तरह नई कहानी और नए किरदार हैं.

कलाकारों की फीस और बजट

यह फिल्म भारी बजट वाली है, खबरों के अनुसार मुख्य कलाकारों को उनकी बाजार कीमत के हिसाब से अच्छी फीस दी गई है. सबसे ज्यादा फीस शाहिद कपूर की बताई जा रही है. वे इस प्रोजेक्ट में 35 करोड़ रुपये ले रहे हैं. वहीं कृति सैनन और रश्मिका मंदाना को अपने-अपने रोल के लिए 15-15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. तीनों ही कलाकार अपनी-अपनी फिल्मों के बड़े सितारे हैं, इसलिए उनका साथ फिल्म को और भी खास बना रहा है.

कृति सैनन ने दी फिल्म की जानकारी

कृति सैनन, जो हाल ही में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद के साथ काम कर चुकी हैं, अब फिर से उनके साथ नजर आएंगी. टाइम्स नाउ समिट 2026 में कृति ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि 'कॉकटेल 2' न तो मूल फिल्म का सीक्वल है और न ही रीमेक. कृति ने बताया, 'यह एक फ्रेंचाइजी है. इसमें कॉकटेल वाली ही मस्ती और माहौल है, लेकिन कहानी और किरदार बिल्कुल अलग हैं. इसमें दो लड़कियां और एक लड़का है. भाषा, जगह और दुनिया एक जैसी है, लेकिन भावनाएं, दोस्ती, ड्रामा, संगीत और रिश्तों की उलझनें नई हैं.'

फिल्म की कहानी

वायरल हो रहे प्लॉट के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' प्यार, दोस्ती और इमोशनल कॉम्प्लीकेशन्स की एक मॉडर्न कहानी है. फिल्म मूल 'कॉकटेल' की जीवंत और समकालीन दुनिया को आगे ले जाती है. नए किरदार रोमांस, संघर्ष और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से गुजरते दिखाई देंगे. दर्शक इस फिल्म में मनोरंजन, इमोशंस और खूबसूरत गानों का पूरा पैकेज देखने वाले हैं.

प्रमोशन और ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर जून के पहले सप्ताह में रिलीज होने की उम्मीद है. हाल ही में शाहिद, कृति और रश्मिका मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए. एक वायरल वीडियो में शाहिद कपूर ने रश्मिका का मजाक उड़ाया जब रश्मिका ने उनके कंधे से हाथ हटाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और दर्शकों को फिल्म का और इंतजार बढ़ा रहा है.

गाने और म्यूजिक

फिल्म के गाने भी काफी चर्चा में हैं. निर्माताओं ने तीन गानों के जरिए किरदारों को दर्शकों से परिचित कराया है. पहला गाना 'जब तलाक' शाहिद और कृति पर फिल्माया गया है. तीसरा गाना 'तुझको' शाहिद और रश्मिका के साथ रिलीज हुआ है. ये गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.

रिलीज डेट

मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई यह फिल्म 19 जून 2026 को हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कुल मिलाकर ‘कॉकटेल 2’ 2026 की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. शाहिद कपूर की स्टाइल, कृति सैनन की एनर्जी और रश्मिका मंदाना का चार्म मिलकर दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने वाला है. अगर आप रोमांटिक ड्रामा, दोस्ती और अच्छे म्यूजिक पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है.

bollywood
अगला लेख