'तूने मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दीं, करियर बर्बाद कर दिया!' Bigg Boss 20 में रो-रोकर Love gill का बुरा हाल, Scout OP पर फूटा गुस्सा
Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी और लवप्रीत कौर गिल की दोस्ती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाए, जिसके बाद लव फूट-फूटकर रोती नजर आईं. उन्होंने स्काउट पर अपना करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया. इस बीच लव की टीम ने भी बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है.
बिग बॉस 20 पर हाल ही में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी गेस्ट के तौर पर पहुंची और उन्होंने स्काउट ओपी और लवप्रीत कौर गिल की क्लोजनेस पर सवाल उठाए. गेस्ट होस्ट राहित शेट्टी ने भी दोनों को वॉर्निंग दी कि आप दोनों का रिलेशन जिस तरह से बाहर दिख रहा है वो सही नहीं है. हालांकि लव और स्काउट की कहना है कि दोनों के बीच भाई बहन के रिश्ते से ज्यादा और कुछ भी नहीं है, वहीं पूरे इंस्टैंस के बाद लव का एक वीडिय सामने आयो हैं जिसमें वो बहुत बुरी तरह से रो रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि पीजे म्यूजिक चल रहा है और लव रो रही हैं. यंग दूसा लव को समझा रहे हैं और लव को अपने पर पछतावा हो रहा है, स्काउट कह रहे हैं कि काश्वी ने सही बात बोली. लव का रो-रोकर बुरा हाल है और आम्रपाली उन्हें संभाल रही हैं. लव बोल रही हैं, ''मैं तो कहीं मुंह दिखाने लायक भी नहीं रही, मेरे कैरक्टर की तूने धज्जियां उड़ा दी, बाहर जाकर क्या बोलेंगे लेग मेरे बारे में, जो चीजें होंगी वो इरेज नहीं होंगी सोशल मीडिया से, तुमने मेरा पूरा करियर बर्बाद कर दिया है.'' इसके बाद लव सिसकियां भरकर रोने लगती हैं.
लव की टीम के स्टेटमेंट में क्या?
इसी बीच लव की टीम की ओर से भी बयान जारी किया गया है, इंस्टाा पोस्ट में कहा गया है कि ''लव ने शुरू से ही अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी थीं और उनका यही मानना था कि स्काउट उनके लिए बस एक भाई की तरह है. हालांकि, टीम का आरोप है कि इन सीमाओं के बावजूद, स्काउट ने अपनी भावनाओं का इजहार करके इन सीमाओं को धुंधला कर दिया, जिसका खामियाजा लव को भुगतना पड़ा. इसे समाज के सबसे पुराने और सबसे हानिकारक 'दोहरे मापदंडों' में से एक बताते हुए, बयान में ऐसी स्थितियों में महिलाओं को ही दोष देने की प्रवृत्ति की आलोचना की गई है.''
स्टेटमेंट में आगे दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए, टीम ने कहा, "एक एडल्ट पुरुष के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जाता है मानो वह हिप्नोसिस का शिकार हो गया हो, जबकि एक लड़की को जानबूझकर लुभाने वाली (टेम्पट्रेस) के रूप में पेश किया जाता है? उससे यह उम्मीद क्यों की जाती है कि वह उन भावनाओं का बोझ, शर्म और अपमान अपने सिर ले, जिन्हें न तो उसने कभी चाहा था और न ही कभी कोई प्रतिक्रिया दी थी?"
आगे कहा गया कि, उसे सुना जाना चाहिए था, उसका सम्मान किया जाना चाहिए था और उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए थी. इसके बजाय, उन्होंने आरोप लगाया कि उसे अपमानित किया गया और लोगों की राय (जन-फैसले) की वेदी पर उसकी बलि चढ़ा दी गई. इस बात पर जोर देते हुए कि किसी भी महिला को किसी पुरुष के फैसलों का परिणाम नहीं भुगतना पड़ना चाहिए, टीम ने आगे कहा कि किसी भी परिवार को अपने बच्चे को ऐसी कठिन परीक्षा से गुजरते हुए नहीं देखना पड़ना चाहिए.
आखिर क्या था पूरा विवाद?
बिग बॉस 20 पर स्काउट ओपी और लवप्रीत कौर गिल की क्लोसनेस पर चर्चा हो रही है. हालांकि दोनों अपने रिश्ते को भाई बहन का रिश्ता बताते हैं लेकिन कैमरा पर जो दिखता है उससे अलग ही कहानी समझ में आती है, इसे पहले होस्ट रोहित शेट्टी ने भी दोनों को वार्निंग दी थी कि दोनों के बीच में जो भी चल रहा है, वो बाहर अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन इस पर काउंटर करते हुए स्काउट ने कहा कि मैं माही दी को भी दे देता हूं.
रोहित ने बताया कि सलमान भाई ने भी यही बात समझानी चाही थी लेकिन दोनों को बात समझ में नहीं आई, लेकिन हाल ही में शो पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी पहुंच जाती हैं और स्काउट से कई सवाल करती हैं. वो पूछती हैं, कौनसा सॉफ्टकॉर्नर, कौनसी फीलिंग्स, कौनसा कंफ्यूजन कौनसी नाव में हो आप? उन्होंने यह भी कहा कि दोनों की क्लोजनेस को जूम इन किया जाता है और इसकी वजह से काश्वी को परिवार के आगे शर्मिंदगी महसूस होती है. इतना ही नहीं काश्वी ने लव को भी फटकार लगाई थी.




