Begin typing your search...

न बदला पत्नियों का धर्म, बच्चों के नाम में भी नहीं दखल, फिर आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप कितना सही?

आमिर खान की तीसरी शादी के बाद उन पर 'लव जिहाद' के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं? आखिर ये आरोप कितने सही हैं? आमिर ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से शादी की थी. इसके बाद से ही इन आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ था.

न बदला पत्नियों का धर्म, बच्चों के नाम में भी नहीं दखल, फिर आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप कितना सही?
X
समी सिद्दीकी
By: समी सिद्दीकी5 Mins Read

Updated on: 13 July 2026 12:27 PM IST

आमिर खान की तीसरी शादी के बाद उन पर लगातार लव जिहाद का इल्जाम लगता आ रहा है. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या इस शादी को 'लव जिहाद' के उदाहरण के तौर पर देखा जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी की शादी में कौन शामिल होता है, यह उनका विषय नहीं है, लेकिन हिंदू समाज, खासकर युवाओं को यह जरूर सोचना चाहिए कि वे किन लोगों को अपना आदर्श मान रहे हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान नितेश राणे ने कहा था कि सेलिब्रिटी सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनके निजी फैसलों का भी समाज पर असर पड़ता है. उनके मुताबिक, हिंदू युवाओं को यह विचार करना चाहिए कि वे किन हस्तियों से प्रेरणा ले रहे हैं और उन्हें कितना समर्थन देना चाहिए. इसी दौरान राणे ने आमिर खान को 'लव जिहाद' का "ब्रांड एंबेसडर" बताते हुए कहा था कि उनकी फिल्में देखने वाले हिंदू युवाओं को ऐसे लोगों का समर्थन करने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.

आखिर क्यों उठ रहे हैं आमिर खान पर सवाल?

दरअसल, आमिर खान ने कुल तीन शादियां की हैं. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी. दोनों का रिश्ता अच्छा खासा चला और 2002 में तलाक हो गया. '

इसके बाद किरण राव उनकी जिंदगी में आईं और 2005 में दोनों ने विवाह रचाया लेकिन, इस रिश्ते का 2021 हो गया. दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक दे दिया.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

अब आमिर खान की जिंदगी में गौरी स्प्रैट की एंट्री हुई है. इसके बाद से ही लगातार कई लोग उन पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. ऐसे लोगों को बता दें गौरी स्प्रैट एक ईसाई हैं. गौरी के पिता का नाम रॉबर्ट स्प्रैट जो ब्रिटिश थे और मां रीता स्प्रैट जो पंजाबी आइरिश हैं और बेंगलुरु में सैलून चलाती हैं. गौरी स्प्रैट की उम्र 47 साल है और वह सफल बिजनेसवुमन हैं, और पहले भी शादी कर चुकी हैं और एक बच्चे की मां हैं.

खास बात यह है कि आमिर खान ने न तो किरन और न ही रीना दत्ता पर कभी धर्म बदलने का दबाव बनाया. दोनों ही अपने नामों का इस्तेमाल करती हैं. आमिर ये साफ तौर पर कई इंटरव्यूज में भी कह चुके हैं. ऐसे में उनपर लव जिहाद का इल्जाम लगाना कितना सही? अब उनकी गौरी स्प्रैट से भी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के जरिए हुई है.

क्या आमिर खान की बेटी और बहनों ने की हिंदू से शादी?

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हिंदू युवक नुपुर शिखरे से शादी की है. उनका कहना है कि यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज थी और इसमें किसी का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ. आमिर खान की बहन निखत की शादी संतोष हेगड़े से और दूसरी बहन फरहत की शादी राजीव दत्ता से हुई है, जो हिंदू हैं.

क्या बॉलीवुड में और भी एक्टर कर चुके हैं कई शादी?

बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों तीन या उससे ज्यादा शादी कर चुके हैं. किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं, संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं और धर्मेंद्र ने भी दो शादियां की हैं.

बॉलीवुड में इंटरफेथ मैरिज के कितने उदाहरण?

इसके अलावाव शाहरुख खान-गौरी खान से शादी की है और गौरी आज भी अपना धर्म मानती हैं. इसके साथ ही सुनील दत्त-नरगिस, शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी तथा किशोर कुमार-मधुबाला जैसे बॉलीवुड में इंटरफेथ मैरिज के उदाहरण हैं.

आमिर खान के बच्चों पर क्या उठे सवाल?

आबच्चों के नामों पर भी अकसर आमिर खान को ट्रोल किया जाता है. एक पुराने इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि उनकी बेटी ईरा का नाम उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ने मेनका गांधी की किताब 'The Penguin Book of Hindu Names' से लिया था. वीडियो में यह भी कहा गया कि ईरा नाम मां सरस्वती के एक नाम 'इरावती' से जुड़ा बताया गया था. इसके साथ ही उनके बेटे जुनैद का नाम रीना ने खुद रखा था, इसमें आमिर खान का कोई दखल नहीं था.

उनकी दूसरी बेटी किरण से आजाद राव खान हैं. उनका नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सम्मान में रखा था. मौलाना आज़ाद, आमिर खान के परिवार से भी जुड़े थे और वह उनके परदादा के भाई (ग्रेट-ग्रैंड अंकल) थे. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए बेटे का नाम 'आज़ाद' रखा गया.

अगला लेख