Begin typing your search...
टॉप करने वाले छात्रों को क्या मिलेगा? राजस्थान... ... Rajasthan Board 12th Result 2026: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक के साथ जानें नतीजों से जुड़ी पूरी डिटेल
टॉप करने वाले छात्रों को क्या मिलेगा?
राजस्थान बोर्ड हर साल 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करता है. इस बार भी टॉपर्स के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की गई है, हालांकि प्राइज मनी में बदलाव किया गया है. पहले जहां टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये दिए जाते थे, वहीं अब इसे घटाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है.
सिर्फ नकद इनाम ही नहीं, बल्कि मेधावी छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट जैसे डिजिटल उपकरण भी दिए जा सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें सम्मान पत्र देकर उनके प्रदर्शन को सराहा जाएगा. ऐसे में जो छात्र इस साल 12वीं की परीक्षा में टॉप लिस्ट में जगह बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि अच्छे नतीजों के साथ उन्हें सम्मान और इनाम दोनों मिल सकते हैं.
