भारत ने GM फूड्स, मोटे अनाज और फलों पर अमेरिका को... ... Aaj ki Taaza Khabar: सूरजकुंड मेले के झूला हादसे की जांच तेज, ACP वरुण दहिया की अगुआई में SIT गठित- 8 फरवरी की बड़ी खबरें
भारत ने GM फूड्स, मोटे अनाज और फलों पर अमेरिका को कोई रियायत नहीं दी है: पीयूष गोयल
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत की सभी संवेदनशीलताओं और किसानों-उत्पादकों के हितों की 100% सुरक्षा की गई है. उन्होंने साफ तौर पर बताया कि इस समझौते में भारत ने किसी भी तरह की रियायत मांस, पोल्ट्री, GM फूड्स, सोया मील, मक्का, अनाज (चावल-गेहूं), मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो), चीनी, और भारत में उत्पादित फल जैसे केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, सिट्रस फल पर नहीं दी है. इसके अलावा, दालें (हरी मटर, काबुली चना, मूंग), तिलहन, कुछ पशु आहार, मूंगफली, शहद, माल्ट व उसके एक्सट्रैक्ट, नॉन-अल्कोहलिक पेय, आटा-मैदा, स्टार्च, आवश्यक तेल, ईंधन के लिए एथेनॉल, तंबाकू जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को भी पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है. पीयूष गोयल ने दो टूक कहा कि ये सभी सेक्टर भारत के लिए संवेदनशील हैं और सरकार ने इनमें कोई समझौता नहीं किया है, ताकि घरेलू किसानों और उत्पादकों के हितों पर कोई असर न पड़े.
