Begin typing your search...

सेब किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं,... ... Aaj ki Taaza Khabar: सूरजकुंड मेले के झूला हादसे की जांच तेज, ACP वरुण दहिया की अगुआई में SIT गठित- 8 फरवरी की बड़ी खबरें

Published on: 2026-02-08 12:23:14

सेब किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पहाड़ी राज्यों के सेब किसानों की चिंता पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कहा कि सरकार सेब किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि देश में सेब की कुल मांग करीब 25–26 लाख टन है, जबकि उत्पादन 20–21 लाख टन ही होता है. इसी कमी को पूरा करने के लिए हर साल लगभग 5.5 लाख टन सेब आयात किए जाते हैं, जिनमें बड़ी हिस्सेदारी अमेरिका से आती है. गोयल ने स्पष्ट किया कि सरकार ने सेब का बाजार पूरी तरह नहीं खोला है, बल्कि अमेरिका को सीमित कोटा दिया गया है, जो मौजूदा आयात से भी कम है. उन्होंने बताया कि फिलहाल सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये और 50% शुल्क लागू है, जिससे बेस कीमत 75 रुपये हो जाती है और सस्ते दाम पर डंपिंग नहीं हो पाती. वहीं, अमेरिका से आने वाले कोटे वाले सेब का न्यूनतम आयात मूल्य 80 रुपये है और उस पर 20 रुपये शुल्क लगेगा, यानी इसकी लैंडेड कीमत करीब 100 रुपये होगी. मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस व्यवस्था से घरेलू सेब किसानों को सुरक्षा मिलेगी और आयातित सेब उनके लिए प्रतिस्पर्धा नहीं बनेंगे।

और पढ़ें