Begin typing your search...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: टैरिफ में... ... Aaj ki Taaza Khabar: “BSP को कमजोर करने की साजिशें हो रहीं हैं, कार्यकर्ता सतर्क रहें” - मायावती का विपक्ष पर हमला

Published on: 2026-02-07 02:29:58

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: टैरिफ में कटौती, 30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार के दरवाज़े खुले

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Pact) के ढांचे का ऐलान किया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में नई रफ्तार देखने को मिल रही है. कई महीनों की बातचीत और हालिया टैरिफ तनाव के बाद आए इस फैसले को आर्थिक रिश्तों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है.

नए समझौते के तहत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा. इस कदम से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और अमेरिका के लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार तक भारत की पहुंच और मजबूत होगी.

और पढ़ें