Begin typing your search...

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पेरियार का चित्र अनावरण ... ... Aaj ki Taaza Khabar: अफगानिस्तान में फिर हिली धरती, पिछले भूकंप में 2100 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत; 5 सितंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-09-05 03:31:53

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पेरियार का चित्र अनावरण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में समाज सुधारक पेरियार का चित्र अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, “जिस तरह तिरुवल्लुवर का तिरुक्कुरल तमिल में लिखा जाने के बावजूद एक वैश्विक नैतिक ग्रंथ है, उसी तरह पेरियार के विचार पूरी मानवता के हैं. दुनिया को सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसी नीतियों को अपनाना चाहिए, जैसे तमिलनाडु ने किया है, ताकि हाशिये पर खड़े समुदायों को उठाया जा सके.'

स्टालिन ने आगे कहा कि, 'ऑक्सफोर्ड में पेरियार का चित्र अनावरण करना जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. यह संस्था ज्ञान, मानवाधिकार और गरिमा का प्रतीक है। आज यह साबित हो गया है कि पेरियार की तर्कवादी रोशनी अब तमिलनाडु की सीमाओं से निकलकर पूरी दुनिया में फैल चुकी है. अगर कोई पूछे कि पेरियारवाद का अर्थ क्या है, तो हमें उन्हें इसके मूल सिद्धांत बताने होंगे – आत्मसम्मान, तर्कवाद, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता, भाईचारा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, धर्मनिरपेक्ष राजनीति, महिलाओं की मुक्ति और मानव गरिमा.

और पढ़ें