Begin typing your search...

ईरान ने कुवैती टैंकर को उड़ाया मंगलवार को सरकारी... ... Aaj ki Taaza Khabar: ईरान का सेंट्रल इजराइल पर जोरदार हमला, 11 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Published on: 2026-03-31 02:11:48

ईरान ने कुवैती टैंकर को उड़ाया

मंगलवार को सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैत के एक तेल टैंकर में ईरान के हमले के बाद आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सरकारी समाचार एजेंसी KUNA ने कुवैत की सरकारी तेल कंपनी के हवाले से बताया कि यह बड़ा कच्चा तेल ले जाने वाला टैंकर दुबई पोर्ट के एंकरिंग क्षेत्र में खड़ा था, तभी उस पर ईरान की तरफ से हमला हो गया. वहीं कुवैत की सेना ने भी मंगलवार को बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे हैं. यह जानकारी सेना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई.

और पढ़ें