Begin typing your search...
Donald Trump बोले Kharg पर कब्जा आसान अमेरिका के... ... Aaj ki Taaza Khabar: साउथ लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमले, 6 में तीन की हालत गंभीर
Donald Trump बोले Kharg पर कब्जा आसान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के खार्ग द्वीप पर “बहुत आसानी से” कब्जा कर सकते हैं. ईरान के पश्चिमी तट के पास स्थित खार्ग द्वीप देश का एक अहम तेल निर्यात केंद्र है. खबरों के मुताबिक, पेंटागन इस जगह को जमीनी ऑपरेशन के लिए देख रहा है, हालांकि अमेरिका ने साफ किया है कि वह पूरी तरह से बड़े स्तर के आक्रमण से फिलहाल बचना चाहता है. जब ट्रंप से द्वीप पर ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वहां कोई खास सुरक्षा है. हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं.”
