Begin typing your search...

अवैध कोयला खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई,... ... Aaj ki Taaza Khabar: राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पर एपस्टीन फाइल्स का दवाब, वो घबरा गए हैं; किसानों को बेच दिया है

Published on: 2026-02-03 04:59:31

अवैध कोयला खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी

अवैध कोयला खनन और उसके परिवहन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में 10 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस की जांच के तहत की जा रही है. ED सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में बंगाल पुलिस के एक थाना प्रभारी (Officer In-Charge) मनोरंजन मंडल का ठिकाना भी शामिल है. इसके अलावा किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता और मिर्ज़ा हेसामुद्दीन बेग से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली जा रही है.

और पढ़ें