Begin typing your search...

असम में बांग्लादेशी मुसलमानों की संख्या 1,000 से... ... Aaj ki Taaza Khabar: राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पर एपस्टीन फाइल्स का दवाब, वो घबरा गए हैं; किसानों को बेच दिया है

Published on: 2026-02-03 03:39:21

असम में बांग्लादेशी मुसलमानों की संख्या 1,000 से ज्यादा नहीं: AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम

असम से AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा है कि अगर असम में घर-घर सर्वे कराया जाए तो बांग्लादेशी मुसलमानों की संख्या 1,000 से अधिक नहीं निकलेगी. उन्होंने कहा कि असम के मुसलमानों की नागरिकता बार-बार अलग-अलग प्रक्रियाओं में साबित हो चुकी है. अमीनुल इस्लाम ने NRC का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान मुस्लिम समुदाय की कई बार जांच की गई और उनके नागरिकता दस्तावेजों की गहन पड़ताल हुई. दूसरे NRC ड्राफ्ट के बाद कुल 19 लाख लोग सूची से बाहर रह गए थे, जिनमें से 12 लाख गैर-मुस्लिम थे और केवल 6 से 7 लाख मुसलमान थे.

उन्होंने आगे कहा कि इन 6 से 7 लाख मुसलमानों को बांग्लादेशी या विदेशी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि नियमों के तहत जब उन्हें रिजेक्शन स्लिप मिलती है तो वे फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल में जाकर अपने दस्तावेज पेश करते हैं. उनका दावा है कि इनमें से करीब 90 प्रतिशत लोगों को भारतीय नागरिक घोषित कर दिया जाएगा. अमीनुल इस्लाम के मुताबिक, इन सभी तथ्यों को देखते हुए असम में बांग्लादेशी मुसलमानों की वास्तविक संख्या लगभग 1,000 के आसपास ही हो सकती है.

और पढ़ें