Begin typing your search...

बजट सत्र के बीच कांग्रेस लोकसभा सांसदों की अहम... ... Aaj ki Taaza Khabar: राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पर एपस्टीन फाइल्स का दवाब, वो घबरा गए हैं; किसानों को बेच दिया है

Published on: 2026-02-03 02:37:08

बजट सत्र के बीच कांग्रेस लोकसभा सांसदों की अहम बैठक आज, रणनीति पर होगा मंथन

बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के लोकसभा सांसद आज एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. यह बैठक सुबह 10:30 बजे संसद परिसर में स्थित कांग्रेस संसदीय दल (Congress Parliamentary Party) कार्यालय में होगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बजट सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति, सरकार को घेरने के मुद्दों और संसद में आगे की कार्यवाही को लेकर चर्चा की जाएगी. कांग्रेस नेतृत्व अपने सांसदों के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात और सदन में पार्टी की भूमिका पर भी मंथन कर सकता है. बजट सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं, ऐसे में कांग्रेस की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

और पढ़ें