Begin typing your search...

योगी आदित्यनाथ बोले- 11 साल में भारत में ऐतिहासिक... ... Aaj ki Taaza Khabar: दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने से कांगड़ा के पायलट नमन स्याल की मौत, पढ़ें 21 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-21 12:37:25

योगी आदित्यनाथ बोले- 11 साल में भारत में ऐतिहासिक बदलाव, यूपी की कानून-व्यवस्था अब देश का मॉडल

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और अब दुनिया की नजरें भारत की तेज़ तरक्की पर टिकी हैं. योगी ने दावा किया कि देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि आज यूपी की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति देश में मॉडल के रूप में देखी जाती है, जहां त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं और हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है. उन्होंने इसे राज्य सरकार की शून्य सहनशीलता वाली नीति और बेहतर पुलिसिंग का नतीजा बताया.

और पढ़ें