Begin typing your search...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर MEA का बयान: अगले... ... Aaj ki Taaza Khabar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारत मंडपम में प्रदर्शन, जवाब में राहुल गांधी के घर पर BJP का प्रोटेस्ट, FIR दर्ज- पढ़ें 20 फरवरी की बड़ी खबरें

Published on: 2026-02-20 12:17:30

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर MEA का बयान: अगले सप्ताह अमेरिका जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच जारी संयुक्त बयान को दोनों देशों ने अपनाया है. इस संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्ष एक पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि भारत की ओर से मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह अमेरिका जाने की संभावना है. वहां दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ाई जाएगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह वार्ता महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

और पढ़ें