दिल्ली: मुखर्जी नगर में 1 साल 9 महीने के बच्चे की... ... Aaj ki Taaza Khabar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारत मंडपम में प्रदर्शन, जवाब में राहुल गांधी के घर पर BJP का प्रोटेस्ट, FIR दर्ज- पढ़ें 20 फरवरी की बड़ी खबरें
दिल्ली: मुखर्जी नगर में 1 साल 9 महीने के बच्चे की गला घोंटकर हत्या का आरोप, मौसी पर केस दर्ज
राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. करीब 1 साल 9 महीने के मासूम बच्चे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे पीएस मुखर्जी नगर में डीडी नंबर 62 के जरिए एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक छोटे बच्चे की कथित हत्या की सूचना दी गई. बताया गया कि अज़रा (30 वर्ष), जो बच्चे की मौसी है, ने एसएफएस फ्लैट्स स्थित एक पार्क में बच्चे का गला घोंट दिया.
स्थानीय निवासी ने बच्चे को बचाने की कोशिश की और तुरंत नूलाइफ अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला घटनास्थल पर अचेत अवस्था में मिली. उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है
