Begin typing your search...
लेबनान के 50 गांवों को खाली करने का आदेश:... ... Aaj ki Taaza Khabar: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट किया; कश्मीर में इंटरनेट पर रोक, सुरक्षा कड़ी की गई
लेबनान के 50 गांवों को खाली करने का आदेश: हिज़्बुल्लाह पर बड़े हमले की तैयारी में इज़राइल
इज़राइल ने लेबनान के दक्षिण और पूर्वी इलाकों के करीब 50 कस्बों और गांवों के लोगों को तत्काल घर खाली करने का आदेश दिया है. इज़राइली सेना ने चेतावनी दी है कि हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर बड़े हमले किए जा सकते हैं. सेना की प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर लोगों से कम से कम 1,000 मीटर दूर खुले इलाकों में जाने को कहा. यह कदम इज़राइल पर हुए रॉकेट हमलों के बाद उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में युद्ध की आशंका और गहरा गई है.
