Begin typing your search...

मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास पर बवाल: संजय सिंह ने... ... Aaj ki Taja Khabar: किस बात से घबरा रहे! डोकलाम पर नरवणे की बिना छपी किताब पर बवाल- राहुल बोले- बता दो फिर क्या बोलना है?

Published on: 2026-02-02 04:58:28

मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास पर बवाल: संजय सिंह ने संसद में उठाया ‘धरोहर विनाश’ का मुद्दा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास को लेकर संसद में बड़ा मुद्दा उठाया है. उन्होंने सदन में नियम 267 के तहत नोटिस देकर वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास के नाम पर हो रहे कथित ‘धरोहर विनाश’ पर चर्चा की मांग की है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और इसे विकास के नाम पर तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट सिर्फ एक श्मशान घाट नहीं बल्कि हिंदू परंपरा और आस्था का अहम प्रतीक है, और इसके स्वरूप से छेड़छाड़ देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ खिलवाड़ है.

और पढ़ें