Begin typing your search...

‘पाकिस्तान को ही होगा नुकसान, यह बेहद अजीब फैसला... ... Aaj ki Taja Khabar: किस बात से घबरा रहे! डोकलाम पर नरवणे की बिना छपी किताब पर बवाल- राहुल बोले- बता दो फिर क्या बोलना है?

Published on: 2026-02-02 03:31:39

‘पाकिस्तान को ही होगा नुकसान, यह बेहद अजीब फैसला है’, भारत से मैच बहिष्कार पर बोले विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की पाकिस्तान की संभावित योजना पर क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस मुद्दे पर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के फैसले को “दुर्भाग्यपूर्ण और अजीब” करार दिया है. ऋषिकेश में मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमार शर्मा ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत अजीब फैसला है. पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के भारत आकर खेलने के खिलाफ वोट दिया और अब खुद ही भारत के खिलाफ मैच से पीछे हटने की बात कर रहा है.”

और पढ़ें