Begin typing your search...
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता सलमान... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सलमान खुर्शीद ने उठाए सवाल, कहा- दस्तावेज सार्वजनिक करे सरकार; 14 फरवरी की बड़ी खबरें
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- जो बताया जा रहा, वही सच्चाई नहीं
Salman Khurshid ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अभी इसे अंतरिम समझौता बताया जा रहा है, लेकिन इसकी असली जानकारी सामने नहीं आ रही. उन्होंने मांग की कि अगर सरकार के पास ठोस समझौता है तो उसके दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके. कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी जो बातें सामने आ रही हैं, वे अधूरी जानकारी पर आधारित हैं और हकीकत कुछ और हो सकती है. उनका आरोप है कि जो संकेत दिए जा रहे हैं, वे वास्तविक स्थिति को नहीं दिखाते, इसलिए पारदर्शिता जरूरी है.

