Begin typing your search...
‘वंदे मातरम् भारत की आत्मा है, इसका अपमान बर्दाश्त... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने तारीक रहमान से की बात, बांग्लादेश चुनाव में जीत पर दी बधाई
‘वंदे मातरम् भारत की आत्मा है, इसका अपमान बर्दाश्त नहीं’ - साक्षी महाराज
दिल्ली में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को वंदे मातरम् का सम्मान करना ही होगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रभावना का प्रतीक है. इसका अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है, चाहे वह कोई भी हो. साक्षी महाराज ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान से जुड़े प्रतीकों पर सवाल उठाना राष्ट्र के मूल्यों पर चोट करने जैसा है और ऐसे बयानों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

