Begin typing your search...
राहुल गांधी के बयान पर बवाल: सरकार का प्रस्ताव... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने तारीक रहमान से की बात, बांग्लादेश चुनाव में जीत पर दी बधाई
राहुल गांधी के बयान पर बवाल: सरकार का प्रस्ताव टला, निशिकांत दुबे के मोशन पर अब होगा फैसला
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने वाली थी, लेकिन भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सब्सटेंटिव मोशन लाए जाने के बाद सरकार ने फिलहाल अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है. रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए एक अप्रकाशित किताब का जिक्र किया और बजट भाषण के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ “देश बिक गया” जैसे आपत्तिजनक बयान दिए. उन्होंने बताया कि अब यह तय किया जाएगा कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति (Privilege Committee) या आचार समिति (Ethics Committee) को भेजा जाए या फिर सीधे सदन में चर्चा के लिए लाया जाए. इस पर अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष से चर्चा के बाद लिया जाएगा.

