Begin typing your search...
पटना में कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल से गिरी... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने तारीक रहमान से की बात, बांग्लादेश चुनाव में जीत पर दी बधाई
पटना में कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत, परिवारवालों को हत्या का शक
पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक निजी कोचिंग संस्थान की इमारत से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है.

