Begin typing your search...

एस जयशंकर ने की ईरान के विदेश मंत्री से बात ईरान... ... Aaj ki Taaza Khabar: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को मंजूरी, फैसला सुनाते हुए भावुक हुए SC के जज पारदीवाला

Published on: 2026-03-11 02:33:05

एस जयशंकर ने की ईरान के विदेश मंत्री से बात

ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हो रहे ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की. बातचीत में अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमलों के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों और समुद्री यातायात की सुरक्षा पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा हुई.

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि फारस की खाड़ी में जहाजों की सुरक्षा को बनाए रखना ईरान की सिद्धांत आधारित नीति है. उन्होंने यह भी कहा कि वहां पैदा हुई असुरक्षा और जहाजों से जुड़ी समस्याएं अमेरिका की आक्रामक और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों का परिणाम हैं, और इस स्थिति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को जिम्मेदार ठहराना चाहिए.

और पढ़ें