Begin typing your search...
असम CM के बयान पर CPI(M) सुप्रीम कोर्ट पहुंची,... ... Aaj ki Taaza Khabar: कांग्रेस ने ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा के महासचिव को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
असम CM के बयान पर CPI(M) सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी का आरोप
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. इस मामले में अधिवक्ता निज़ाम पाशा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की. उन्होंने एक हालिया वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को एक विशेष समुदाय के लोगों पर निशाना साधते दिखाया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक मुद्दे अकसर अदालत तक पहुंच जाते हैं और कोर्ट इस मामले की जांच करेगा.

