Begin typing your search...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: बिश्नोई... ... Aaj ki Taaza Khabar: कांग्रेस ने ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा के महासचिव को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Published on: 2026-02-10 03:44:40

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: बिश्नोई गैंग का मैकेनिक निकला हथियार सप्लायर

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी हथियार सप्लायर आसाराम फसले पिछले चार साल से बिश्नोई गैंग के लिए गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था. वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और रोहित शेट्टी फायरिंग केस के कथित मास्टरमाइंड शुभम लोणकर के प्रभाव में आकर गैंग से जुड़ा था. जांच एजेंसी का कहना है कि लोणकर के निर्देश पर फसले ने हथियार स्वप्निल सकट को सौंपे, जिनका इस्तेमाल बाद में अज्ञात शूटर ने फायरिंग में किया.

और पढ़ें