Begin typing your search...
ईरान ने इजराइल के कंटेनर जहाज को बनाया निशाना ... ... Aaj ki Taaza Khabar: जंग के बीच एक्शन मोड में सरकार, PM मोदी आज करेंगे CCS मीटिंग
ईरान ने इजराइल के कंटेनर जहाज को बनाया निशाना
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने मंगलवार तड़के अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर चार अलग-अलग हमले किए. यह कार्रवाई 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के 88वें चरण का हिस्सा बताई गई है. ईरान के मुताबिक, उसकी नौसेना ने दुश्मन के ठिकानों पर “भारी” हमला किया. बयान में कहा गया है कि फारस की खाड़ी के बीचों-बीच इजराइल के एक कंटेनर जहाज “Express Halfong” को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया. इसके अलावा एक दूसरे संयुक्त ऑपरेशन में यूएई के तट के पास मौजूद अमेरिकी मरीन के एक ठिकाने पर विस्फोटक ड्रोन से हमला किया गया.
