मोजतोबा खामेनेई का एक और संदेश ईरान के सुप्रीम... ... Aaj ki Taaza Khabar: जंग के बीच एक्शन मोड में सरकार, PM मोदी आज करेंगे CCS मीटिंग
Published on: 2026-04-01 04:23:39
मोजतोबा खामेनेई का एक और संदेश
ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Seyyed Mojtaba Khamenei ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ “रेजिस्टेंस” (प्रतिरोध) समूहों का समर्थन जारी रखेगा. यह बात उन्होंने हिज़्बुल्लाह के महासचिव Sheikh Naim Qassem को भेजे गए एक संदेश में कही, जिसकी जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया Press TV ने दी है. इस संदेश में कहा गया है कि ईरान की नीति हमेशा से अमेरिका और इजराइल के खिलाफ खड़े समूहों का साथ देने की रही है और आगे भी यही जारी रहेगा. खामेनेई ने यह भी कहा कि यह नीति पहले के नेताओं, Ayatollah Seyyed Ali Khamenei और हिज़बुल्लाह के पूर्व प्रमुख Sayyed Hassan Nasrallah के रास्ते पर ही चल रही है.