Begin typing your search...
इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा... ... Aaj ki Taaza Khabar: ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, पूछा- कब तक BJP की सेवा करेंगे? पढ़ें 9 मार्च की बड़ी खबरें
इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल- दावा
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे, मुजतबा खामेनेई कथित रूप से इजराइली हमले में घायल हो गए हैं. टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, वे मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए.
सरकारी टीवी ने मुजतबा को “जानबाज” बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उन्हें किस घटना में चोट आई. 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता की मौत के बाद मुजतबा जंग शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए.
बीती रात उन्हें ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया. इससे पहले इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत नए सुप्रीम लीडर को चुनने पर चेतावनी दी थी और कहा था कि जो भी ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनेगा, उसे ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा.
