Begin typing your search...
गुरुग्राम में रियल स्टेट कंपनी के मालिक की कार पर... ... Aaj ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम का बहिष्कार, संविधान और लोकतंत्र का अपमान, TMC की हरकत पर गरजे पीएम मोदी
गुरुग्राम में रियल स्टेट कंपनी के मालिक की कार पर फायरिंग
गुरुग्राम में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. शनिवार देर शाम बदमाशों ने लग्जरी कारों के शोरूम बिग बॉय टॉयज पर कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना हीरो होंडा चौक की है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बिल्डर की कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.
बताया जा रहा है कि फायरिंग रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी के मालिक की कार पर की गई थी. इस हमले में एक गोली ड्राइवर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया. घायल ड्राइवर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
