U19 World Cup 2026 जीतने पर राजीव शुक्ला बोले– यह... ... Aaj ki Taaza Khabar: पप्पू यादव को रात में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस? सांसद बोले- रात में नहीं जाऊंगा, मेरी जान को खतरा है- 6 फरवरी की बड़ी खबरें
U19 World Cup 2026 जीतने पर राजीव शुक्ला बोले– यह BCCI की सालों की मेहनत का नतीजा
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे में मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट के मजबूत ढांचे और सालों की मेहनत का नतीजा है. राजीव शुक्ला ने कहा, “हमने जिम्बाब्वे में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है. हमारे खिलाड़ियों की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. आज वैभव सूर्यवंशी ने पूरी महफिल लूट ली. ऐसा लग रहा था जैसे उनके बल्ले से रन बरस रहे हों. उन्होंने करीब 15 छक्के लगाए.” उन्होंने आगे कहा कि पूरी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और इंग्लैंड को 100 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. शुक्ला ने कहा, “यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह बीसीसीआई और हमारे पूर्व अधिकारियों की लंबे समय से की जा रही मेहनत का नतीजा है. हमने एक मजबूत प्लेयर्स बैंक तैयार किया, ऐसा स्ट्रक्चर बनाया जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता है और नई प्रतिभाओं को आगे लाता है. इसी वजह से आज हम इतना सफल हैं.”
