Begin typing your search...
दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर राहुल... ... Aaj ki Taaza Khabar: पप्पू यादव को रात में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस? सांसद बोले- रात में नहीं जाऊंगा, मेरी जान को खतरा है- 6 फरवरी की बड़ी खबरें
दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर राहुल गांधी बोले- यह हादसा नहीं, हत्या है
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई. एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया - सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया. यह हादसा नहीं, हत्या है - और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है, क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है. इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण... कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा.
