Begin typing your search...

तेहरान एल्यूमिनियम इंडस्ट्री को बना रहा है निशाना... ... Aaj ki Taaza Khabar: बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, मोदी से लेकर कई सेलिब्रिटी तक मैदान में- पढ़ें 5 अप्रैल की बडी खबरें

Published on: 2026-04-05 06:52:16

तेहरान एल्यूमिनियम इंडस्ट्री को बना रहा है निशाना

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से छोड़े गए मिसाइलों और ड्रोन को सक्रिय रूप से इंटरसेप्ट कर रहे हैं. वहीं, तेहरान का दावा है कि वह यूएई में एल्यूमिनियम इंडस्ट्री से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है. मंत्रालय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल और UAV (ड्रोन) खतरों से लगातार मुकाबला कर रहे हैं." साथ ही अरबी बयान में कहा गया कि ये प्रोजेक्टाइल ईरान की ओर से आ रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में सुनाई दे रही आवाजें दरअसल मिसाइल और ड्रोन को रोकने के लिए चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा हैं.

और पढ़ें