Begin typing your search...

नई तकनीक, निवेश और रोजगार का रोडमैप: पीयूष गोयल ... ... Budget 2026 से कौन है खुश और किसे मिली निराशा? जानें आम बजट पर किसने क्या कहा

Published on: 2026-02-01 12:11:20

नई तकनीक, निवेश और रोजगार का रोडमैप: पीयूष गोयल

दिल्ली में Union Budget 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बजट आधुनिक तकनीक को पूरी तरह पहचानने और उसे अपनाने वाला है. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस परमानेंट मैग्नेट्स और क्रिटिकल मिनरल्स पर है. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के उत्पादन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह 20 हजार करोड़ से बढ़कर 40 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है, जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बड़ी छलांग है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में काम करने के लिए स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष जोर दिया गया है.

पीयूष गोयल ने कहा कि दुनियाभर में डेटा सेंटर्स में भारी निवेश हो रहा है और भारत को इसका बड़ा केंद्र बनाने की रणनीति इस बजट में दिखाई देती है. उन्होंने बताया कि जो विदेशी कंपनियां भारत में डेटा सेंटर्स स्थापित कर विदेशों में क्लाउड सेवाएं बेचेंगी, उन्हें 2047 तक टैक्स-फ्री सुविधा दी जाएगी. इससे बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और एक मजबूत टेक इकोसिस्टम विकसित होगा. साथ ही, डेटा सेंटर्स की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए नवीकरणीय ऊर्जा के बड़े उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे विदेशी मुद्रा अर्जन और अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश को गति मिलेगी.

और पढ़ें