Begin typing your search...

‘वैश्विक महत्वाकांक्षा से कमजोर बजट’: गौरव गोगोई... ... Budget 2026 से कौन है खुश और किसे मिली निराशा? जानें आम बजट पर किसने क्या कहा

Published on: 2026-02-01 11:26:57

‘वैश्विक महत्वाकांक्षा से कमजोर बजट’: गौरव गोगोई का केंद्र पर निशाना

असम के गोलाघाट में केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की ताकत होने के बावजूद सरकार को लगता है कि विकास और प्रगति के लिए आक्रामक बजट की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, यह बजट उस स्तर की सोच और दिशा नहीं दिखाता, जिसकी देश को इस समय आवश्यकता है.

गौरव गोगोई ने कहा कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन जैसे देश आक्रामक आर्थिक नीतियों के जरिए अपने विकास को तेज कर रहे हैं, जबकि भारत का यह बजट उसी स्तर की महत्वाकांक्षा को नहीं दर्शाता. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अवसर होते हुए भी अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला रोडमैप पेश नहीं किया, जिससे देश की विकास संभावनाएं सीमित होती नजर आ रही हैं.

और पढ़ें