‘विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट’:... ... Budget 2026 से कौन है खुश और किसे मिली निराशा? जानें आम बजट पर किसने क्या कहा
‘विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट’: पुष्कर सिंह धामी
देहरादून में यूनियन बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट देशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने वाला है और विकसित भारत के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बजट भारत को उभरती आर्थिक महाशक्ति के रूप में और मजबूत करता है, जो पहले ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने इसे “लोकल से ग्लोबल” की सोच को आगे बढ़ाने वाला, कल्याणकारी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रावधान करने वाला बजट बताया. उनके अनुसार, प्रत्येक राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह बजट सुधार से प्रदर्शन की ओर भारत की प्रगति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

