Begin typing your search...
केरल में 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला केरल की... ... Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज, सुबह 7 बजे से मतदान शुरू; किस राज्य का कौन होगा धुरंधर?
केरल में 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां कुल 890 उम्मीदवार मैदान में हैं और मुकाबला मुख्य रूप से तीन बड़े गठबंधनों के बीच है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा.
