Begin typing your search...
असम में 126 सीटों पर वोटिंग, 722 उम्मीदवार मैदान... ... Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज, सुबह 7 बजे से मतदान शुरू; किस राज्य का कौन होगा धुरंधर?
असम में 126 सीटों पर वोटिंग, 722 उम्मीदवार मैदान में
असम की 126 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है. राज्य में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि 18-19 साल के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार वोट डाल रहे हैं. यहां कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का बहुमत जरूरी है.
