Begin typing your search...

हरियाणा सरकार हुई सख़्त: खेल विभाग ने घटिया... ... Aaj ki Taaza Khabar: राम मंदिर पर पाक के बयान पर भारत का प्रहार: 'पाखंडी भाषण देने का कोई हक नहीं'- पढ़ें 26 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-26 10:29:09

हरियाणा सरकार हुई सख़्त: खेल विभाग ने घटिया इन्फ्रास्ट्रक्चर और उपकरणों पर तुरंत रोक लगाई

हरियाणा सरकार के खेल विभाग ने राज्य के सभी खेल परिसरों में मौजूद सब-स्टैंडर्ड (घटिया) भवनों और खेल उपकरणों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने आदेश दिया है कि सभी खराब या कम गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों को तुरंत हटाया जाए और जिन खेल सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है, उनका उपयोग तुरंत बंद किया जाए. साथ ही, आवश्यक मरम्मत कार्य भी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. यह बड़ा कदम हरियाणा के रोहतक में 16 साल के नेशनल लेवल बास्केटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत के बाद उठाया गया है, जिसमें प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल का पोल गिरकर उसके सीने पर लगा और उसकी जान चली गई. सरकारी आदेश का मकसद है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जाए और खेल परिसरों में खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

और पढ़ें