Begin typing your search...

“पार्टी की बातें मीडिया में नहीं, चार दीवारों के... ... Aaj ki Taaza Khabar: राम मंदिर पर पाक के बयान पर भारत का प्रहार: 'पाखंडी भाषण देने का कोई हक नहीं'- पढ़ें 26 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-26 09:27:42

“पार्टी की बातें मीडिया में नहीं, चार दीवारों के भीतर होंगी” : कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों और सियासी उथल-पुथल के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साफ कहा है कि वह मीडिया में किसी भी तरह की बयानबाज़ी नहीं करेंगे. शिवकुमार ने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी के आंतरिक मसलों पर चर्चा सिर्फ पार्टी के भीतर ही होगी, न कि सार्वजनिक मंचों पर. पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री पद की अटकलों पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं मीडिया में कुछ नहीं बोलना चाहता. पार्टी के मसले चार दीवारों के अंदर हल किए जाएंगे, मीडिया में नहीं.” शिवकुमार ने जोर देकर कहा कि उनका और पार्टी का फोकस सत्ता की खींचतान पर नहीं, बल्कि कांग्रेस के झंडे और संविधान की गरिमा को बनाए रखने पर है. उन्होंने आगे कहा, “कोई दूसरी चर्चा नहीं है. हमारा लक्ष्य केवल पार्टी का झंडा ऊंचा रखना, संविधान की रक्षा करना और उसे सर्वोच्च बनाए रखना है.”

और पढ़ें