Begin typing your search...

कर्नूल बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: आंध्र प्रदेश बस हादसा- चलती बस में आग लगते ही भाग गया ड्राइवर, यात्रियों के नहीं बचाया- पुलिस- पढ़ें 24 अक्टूबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-10-24 02:46:16

कर्नूल बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस भीषण अग्निकांड में कई लोगों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि इस कठिन घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद होती हैं और प्रशासन को चाहिए कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं.

और पढ़ें