Begin typing your search...

आम आदमी पार्टी गोवा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव,... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवता की मूर्ति पर चला बुलडोडर- भारत ने जताया एतराज- पढ़ें 24 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-24 16:35:44

आम आदमी पार्टी गोवा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अमित पालेकर अध्यक्ष पद से हटाए गए

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा इकाई में बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह निर्णय तुरंत लागू होगा.

पार्टी ने वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण परब को अगले आदेश तक गोवा प्रदेश अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. फिलहाल पार्टी नेतृत्व की ओर से इस बदलाव की वजह को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.

इस फैसले को गोवा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक रणनीति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

और पढ़ें