Begin typing your search...

बांग्लादेश में हालात बेहद गंभीर, अल्पसंख्यकों की... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवता की मूर्ति पर चला बुलडोडर- भारत ने जताया एतराज- पढ़ें 24 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-24 15:46:04

बांग्लादेश में हालात बेहद गंभीर, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जरूरी: शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम, केरल: बांग्लादेश में जारी अशांति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर समस्या है, क्योंकि हमारे नजरिए से हम चाहते हैं कि बांग्लादेश स्थिर और शांत रहे और वहां के अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस करें. यह लिंचिंग सच में एक बड़ा अन्याय थी, क्योंकि इसकी कोई वजह ही नहीं थी. उस व्यक्ति द्वारा किसी तरह की ईशनिंदा का कोई सवाल नहीं था और वह पुलिस हिरासत में था. उसे भीड़ के हवाले नहीं किया जाना चाहिए था और इस तरह बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई."

शशि थरूर ने आगे कहा कि बांग्लादेश के कई हिस्सों में सड़कों पर हुई हिंसा, हमारे कांसुलेट्स यानी वहां मौजूद असिस्टेंट हाई कमीशन के बाहर हुए प्रदर्शन—इन सबने मिलकर दुर्भाग्यवश ऐसा माहौल बना दिया है, जो फरवरी में प्रस्तावित चुनावों से पहले उस शांति और स्थिरता के अनुकूल नहीं है, जिसकी हम सभी उम्मीद करते हैं."

भारत पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि "छात्र नेता की मौत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली बयानबाजी पूरी तरह बेतुकी है. भारत को बांग्लादेश में अस्थिरता फैलाने में कोई दिलचस्पी नहीं हो सकती. इस तरह के आरोपों ने वहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ शत्रुता का माहौल पैदा किया है, जो पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गया है."

और पढ़ें