Begin typing your search...

नीतीन नवीन के स्वागत पर विजय कुमार सिन्हा बोले:... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह को तलब किया- पढ़ें 23 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-23 13:34:39

नीतीन नवीन के स्वागत पर विजय कुमार सिन्हा बोले: “बिहार के बेटे को मिला राष्ट्रीय सम्मान, बढ़ा पूरे राज्य का गौरव”

पटना में नवनियुक्त बीजेपी नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नीतीन नवीन के स्वागत को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भूमि राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “उनका स्वागत ऐतिहासिक उत्साह और जोश के साथ किया गया है. जिस तरह केंद्र नेतृत्व—प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के बेटे, बिहार की शान को सम्मान देते हुए उन्हें नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है, इससे बिहार का मान बढ़ा है. इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं और बधाई देते हैं.”

विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि “भारतीय जनता पार्टी वह दल है, जहां बिहार का एक कार्यकर्ता शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है. यह बीजेपी की कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है.” उनके इस बयान के बाद बिहार बीजेपी में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और कार्यकर्ताओं ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया है.

और पढ़ें