Begin typing your search...

VB-GRAM-G बिल का मकसद ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर... ... Aaj ki Taaza Khabar: जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीट को लेकर BJP को दिखाए तेवर याद दिलाया 2024 का Promise- पढ़ें 21 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-21 14:13:07

VB-GRAM-G बिल का मकसद ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के सीहोर में VB-GRAM-G बिल पर बोलते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बिल का मकसद ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के तहत सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 125 दिन करने का निर्णय लिया गया है. सरकार चाहती है कि गांवों का विकास हो और पंचायतों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार फंड मांगने की जरूरत न पड़े. पंचायतों को ज्यादा अधिकार देकर उन्हें फैसले लेने में सक्षम बनाया गया है. शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत' का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक गांव विकसित नहीं होंगे.

और पढ़ें