Begin typing your search...

VB–GRAM G Act पर तेज प्रताप यादव का बयान- 'महात्मा... ... Aaj ki Taaza Khabar: जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीट को लेकर BJP को दिखाए तेवर याद दिलाया 2024 का Promise- पढ़ें 21 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-21 13:06:28

VB–GRAM G Act पर तेज प्रताप यादव का बयान- 'महात्मा गांधी को कोई नहीं हटा सकता, वे खुद भगवान राम का नाम लेते थे'

बिहार में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB–GRAM G) कानून को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने महात्मा गांधी और भगवान राम को लेकर संतुलित टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों के प्रति देश में समान सम्मान है.

तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि महात्मा गांधी को भारतीय इतिहास और जनमानस से कोई नहीं हटा सकता. उनके अनुसार, खुद गांधी जी भगवान राम का नाम लेते थे, इसलिए गांधी और राम को आमने-सामने खड़ा करना गलत है.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि महात्मा गांधी को कोई नहीं हटा सकता, और महात्मा गांधी खुद भगवान राम का नाम लेते थे. महात्मा गांधी का भी सम्मान है और भगवान राम का भी सम्मान है.” उनके इस बयान को VB–GRAM G Act के नामकरण और उससे जुड़ी वैचारिक बहस के संदर्भ में अहम माना जा रहा है. तेज प्रताप यादव के मुताबिक, देश की राजनीति में प्रतीकों को टकराव की बजाय समन्वय के रूप में देखा जाना चाहिए.

और पढ़ें