Begin typing your search...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर RSS प्रमुख... ... Aaj ki Taaza Khabar: जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीट को लेकर BJP को दिखाए तेवर याद दिलाया 2024 का Promise- पढ़ें 21 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-21 11:25:21

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान: 'संघर्ष और एकजुटता ही सुरक्षा की कुंजी'

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, कि “वहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं और स्थिति काफी कठिन है. कठिन होने के बावजूद, अधिकतम सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को एकजुट रहना होगा. और पूरी दुनिया के हिंदुओं को उन्हें मदद करनी चाहिए. हमें अपनी सीमा के भीतर जितना संभव हो सके मदद करनी होगी. हमें जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करना होगा, और हम कर रहे हैं.

आगे कहा कि, हिंदुओं के लिए एकमात्र देश भारत है. भारतीय सरकार को इसे संज्ञान में लेना होगा और कुछ करना होगा. शायद वे पहले से ही कुछ कर रहे हैं. कुछ बातें सार्वजनिक होती हैं, कुछ नहीं. कभी परिणाम आते हैं, कभी नहीं. लेकिन कुछ न कुछ करना होगा.” उन्होंने आगे कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट खड़ा हो जाए, तो बंगाल की स्थिति बदलने में अधिक समय नहीं लगेगा. राजनीतिक बदलाव के बारे में मेरे विचार साझा करना मेरा काम नहीं है. हम संघ के माध्यम से सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं.”

और पढ़ें