Begin typing your search...
यूपी में किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा लोन, सरकार... ... Aaj ki Taaza Khabar: जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीट को लेकर BJP को दिखाए तेवर याद दिलाया 2024 का Promise- पढ़ें 21 दिसंबर की बड़ी खबरें
यूपी में किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा लोन, सरकार देगी शेष राशि: सीएम योगी
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव रूरल डेवलपमेंट बैंक (LDB) के ब्याज दर को कम करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. अब किसानों को यह कर्ज 6 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि शेष ब्याज राशि राज्य सरकार वहन करेगी. इस योजना का लाभ विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत LDB के माध्यम से किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सस्ती दरों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाना और कृषि को मजबूत बनाना है. इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

