Begin typing your search...

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र... ... Aaj ki Taaza Khabar: हिम्मत है तो सरकार से सवाल करो... ओपेन लेटर पर Eminent Personalities को भूपेश बघेल का करारा जवाब- पढ़ें 20 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-20 09:29:59

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 24 दिसंबर तक बढ़ाया

पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर लगे प्रतिबंध को एक बार फिर बढ़ा दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, नए NOTAM (Notice to Airmen) के जरिए यह रोक 24 दिसंबर तक के लिए बढ़ाई गई है. यह विस्तार पिछले NOTAM की समय–सीमा खत्म होने से ठीक चार दिन पहले जारी किया गया.

इस प्रतिबंध के चलते भारत से पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका की ओर जाने वाली कई उड़ानों को वैकल्पिक रूट लेना पड़ रहा है, जिससे उड़ान समय और ईंधन की लागत दोनों बढ़ रही हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय जारी रखा गया है.

और पढ़ें